लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर-41 दुर्गा मंदिर में भक्ति भाव के साथ श्री राम कथा का भव्य आयोजन….

चंडीगढ़। सेक्टर-41 स्थित दुर्गा मंदिर में पिछले 5 दिनों से श्री राम कथा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं और भक्ति में लीन होकर कथा का आनंद ले रहे हैं।कथा का वाचन स्वामी बालयोगी जी महाराज (व्याख्यान वाचस्पति, मानस राजहंस, अयोध्या वाले) द्वारा किया जा रहा है। अपने प्रवचनों में स्वामी जी श्री राम जी के आदर्श जीवन, उनके मार्गदर्शन, माता सीता जी की महानता तथा भगवान हनुमान जी के पराक्रम का विस्तारपूर्वक वर्णन कर रहे हैं। वे रामायण के प्रत्येक पात्र के माध्यम से भक्तों को धर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं।स्वामी बालयोगी जी महाराज ने अपने प्रवचन में श्री राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने, सनातन धर्म के सिद्धांतों पर चलने तथा समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्रभु भक्ति से जीवन में सकारात्मकता, शांति और सही मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

इस अवसर पर सेक्टर-41 दुर्गा मंदिर के प्रधान एच.एल. छाबड़ा, जनरल सेक्रेटरी मनोहर लाल, मंदिर की समस्त कार्यकारिणी एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल की प्रधान अनीता देवी और जनरल सेक्रेटरी अनु हांडा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव से कथा का श्रवण करते रहे।