लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

न्यू चंडीगढ़ में न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) की मीडिया के माध्यम से मांग और गामाडा की शिकायत पर बड़ा एक्शन ….

मोहाली/नयागांव | न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा द्वारा गमाडा चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव एवं प्रशासनिक अधिकारीयों का धन्यवाद कर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब लैंड माफिया के खिलाफ़ शुरू से आवाज़ उठाती रही है। जिसके बाद से नयागांव और मुल्लांपुर एरिया में अवैध फार्म हाउस निर्माण पर प्रशासन सख्त हो गया है। उन्होंने कहा कि गमाडा चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव एवं प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा किया गया यह कार्य तारीफे काबिल है। शिकायतों के बाद उन्होंने बताया 35 फार्म हाउस मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।

⚖️ बिना मंजूरी निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की गई।

🏡 नयागांव में 18 मालिकों पर केस दर्ज हुआ।

🏡 मुल्लांपुर में 21 मालिकों पर कार्रवाई की गई।

प्रशासन का साफ संदेश:

❌ बिना अनुमति निर्माण = कानूनी अपराध

✅ नियमों का पालन अनिवार्य

न्यू चंडीगढ़ एरिया में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा 35 फार्म हाउस मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गमाडा ने शिकायत में कहा था कि इन फार्म हाउस मालिकों ने बिना मंजूरी निर्माण कार्य कर नियमों का उल्लंघन किया। नयागांव थाने में 18 फार्म हाउस मालिकों पर केस दर्ज हुआ है। इनमें एमएस फायर हेवन्स (ग्रीन हेवन), पवन कुमार बिली गोट, सिल्वर स्लोप राजिंदर फार्म हाउस, शीतल दास फार्म हाउस, मानव वन फार्म (गांव करोरा), विर्क फार्म, इंद्रजीत फार्म (गांव करोरा) शामिल हैं।

वहीं, मुल्लांपुर थाने में 21 फार्म हाउस मालिकों पर कार्रवाई हुई है। इनमें विवेक फार्म हाउस, नंतराम फार्म हाउस, कंट्री साइड फार्म हाउस (जितिंदर फार्म और एडवोकेट फार्म हाउस), दारांच फार्म हाउस, कमलजीत फार्म (गांव पल्लनपुर), ढींडसा स्प्रिंग फार्म हाउस (गांव माजरा), मेजर सिंह फार्म, डॉ. वर्मा करोंदे वाला, गुरप्रीत फार्म (गांव जयंती माजरी), सोहानी फार्म (राज करण), धर्मेंद्र फार्म, विक्टर फार्म, डॉ. रविंदर फार्म, नवजोत कौर फार्म, प्रताप फार्म हाउस, फतेह दीप फार्म, संजय फार्म (डीएसपी चंडीगढ़ फार्म) और मंगर फार्म शामिल हैं।

अन्य फार्म हाउस मालिकों की पहचान में जुटी पुलिस

गमाडा की चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में स्पष्ट कहा गया था कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य बिना अनुमति के करना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद कई फार्म हाउस मालिकों ने नियमों की अनदेखी की। प्रशासन ने अब इस पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के तहत अवैध निर्माण करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

📢 न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा की नगर वासियों से अपील अगर आप भी न्यू चंडीगढ़ या नया गांव में निवेश कर रहे हैं, तो पहले सभी अप्रूवल्स जरूर चेक करें। अन्यथा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों की सहायता से किसी एक को भी बख्शा नहीं जायेगा।