लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वनवासी कल्याण आश्रम चंडीगढ़ महानगर के महिला आयाम का विस्तार….

चंडीगढ़ 16 मार्च: वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब चंडीगढ़ महानगर व विभाग के महिला आयाम का विस्तार संबंधी बैठक प्रांत के उपाध्यक्ष श्री जगदीश मनचंदा की अध्यक्षता में की गई । इस बैठक में विभाग की महिला प्रमुख श्रीमती सरगुन अरोड़ा, प्रांत के अधिकारी अनिल शर्मा, आनंद रोहिल्ला, ओ पी डाबला व महानगर के अध्यक्ष संदीप कांसल, पालक गिरधारी लाल, सौरभ कुमार, विवेक कपूत उपस्थित रहे।

श्री जगदीश मनचंदा ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरगुन अरोड़ा ने वनवासी कल्याण आश्रम के परिवार को आगे बढ़ाया है, उसके लिए वह बधाई की पात्र हैं । उन्होंने कहा कि सरगुन के नेतृत्व में महिलाएं वनवासी आश्रम में बढ़ चढ़ कर कार्य कर रही हैं । हाल ही में हिमाचल के ज़िला सोलन में वनवासी छात्रावास का दौरा किया जहाँ बहनों ने बच्चों में अपने अनुभव साँझा किए । इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में महानगर में योग, पर्यावरण, राखी, वार्षिक उत्सव कार्यकर्मों के साथ वनवासी क्षेत्र के लिए भी योगदान दिया।

इस अवसर पर सरगुन अरोड़ा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि महानगर में 32 महिलाएँ हमारे साथ जुड़ी हैं, वह सभी सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा व खेलों में अपना योगदान दे चुकी हैं । सभी बहुत कर्मठ हैं । इस अवसर पर श्री ओ पी डाबला ने आश्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला ।

घोषणा के अनुसार टीम : महिला आयाम श्रीमती रुचि कपूर को महानगर प्रमुख, श्रीमती यश कीर्ति शर्मा को सह प्रमुख, महानगर सदस्य मंजु मिड्डा, पूर्णिमा चोपड़ा, रितिका गोयल ।

विभाग महिला सह प्रमुख : डॉली सिंह

मोहाली: मधुरिमा को प्रमुख, दीपा अरोड़ा सह प्रमुख, वंदना सदस्य ।

महानगर के अलग अलग नगर प्रमुख : एडवोकेट मीनाक्षी सिंह, सुनीता मिन्हास, विशन सचदेवी, अनिता बावा, रूपाली, अरुणा शर्मा, कविता गर्ग, वीणा देव ।