लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

स्मॉल वंडर्स स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, नन्हें बच्चों ने दिखाया उत्साह….

मोहाली, 21 फरवरी 2026: स्मॉल वंडर्स स्कूल, मोहाली ने दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव ‘स्पोर्टिंग वंडर्स’ का भव्य आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ‘वी ऑल आर विनर्स’ रही, जिसने हर बच्चे में आत्मविश्वास और जीत की भावना को नई उड़ान दी।

प्ले क्लास से लेकर यूकेजी तक के नन्हें विद्यार्थियों नेअपने अद्भुत जोश, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। इसके बाद छोटे-छोटे कदमों से सजे मार्च पास्ट ने सभी का मन मोह लिया। एरोबिक्स, मास पीटी, मोटिवेशनल डांस और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

खेल प्रतियोगिताओं में मजेदार दौड़, रिले रेस, ड्रिल एंड डांस, फन गेम्स और अन्य रोमांचक गतिविधियों ने बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ टीमवर्क की भावना को भी मजबूत किया। हर बच्चे के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। अपने नन्हें सितारों को मैदान में पूरे उत्साह के साथ प्रदर्शन करते देख अभिभावक गर्व से अभिभूत नजर आए और तालियों की गूंज से बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे।

कार्यक्रम का समापन पदक वितरण समारोह के साथ हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों को उनकी भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती हरदीप के. नामा ने इस अवसर पर कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रारंभिक आयु से ही शारीरिक फिटनेस, टीम भावना और खेल भावना को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और ‘हम सभी विजेता हैं’ की भावना को सशक्त बनाता है।

स्मॉल वंडर्स स्कूल न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि खेलों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।