लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एयरपोर्ट रोड और पीआर रिंग रोड्स ने बदली मोहाली की तस्वीर, रियल एस्टेट में दिखा जबरदस्त उछाल….

मोहाली/जीरकपुर । मोहाली और जीरकपुर अब सिर्फ चंडीगढ़ के नज़दीक के क्षेत्र नहीं रहे, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी और तेज़ी से हो रहे विकास के चलते यह ट्राइसिटी का नया रियल एस्टेट हब बनते जा रहे हैं। खासतौर पर पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) और पीआर-5 जैसे पेरिफेरल रिंग रोड्स के निर्माण ने इन इलाकों को विकास की नई दिशा दी है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पंचकूला और अन्य शहरी क्षेत्रों से बेहतर जुड़ाव मिलने के बाद मोहाली और जीरकपुर में नए प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ी है और घर खरीदारों के साथ-साथ निवेशकों की दिलचस्पी भी काफी बढ़ी है।

रॉयल एस्टेट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पियूष कंसल ने कहा कि पीआर -7 एयरपोर्ट रोड सिर्फ एक सड़क नहीं है, बल्कि यह जीरकपुर की दिशा और दशा दोनों बदलने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। इसकी बदौलत यहां रहने वालों को बेहतर ट्रैफिक सुविधा और कनेक्टिविटी मिल रही है, जिससे उनकी जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव आया है। यही वजह है कि यहां प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और निवेशकों का रुझान लगातार इस ओर बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में यह इलाका ट्राइसिटी का सबसे तेज़ी से उभरता रियल एस्टेट ज़ोन बन सकता है।

पीआर-7 के किनारे स्थित मोहाली के सेक्टर 120 से 124 में अब बड़ी टाउनशिप और मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग शुरू हो चुकी है। यहां की सबसे बड़ी ताकत है चंडीगढ़ के मुकाबले किफायती कीमतों पर घर मिलना और तेजी से सुधरता इंफ्रास्ट्रक्चर।

होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा,मोहाली का भविष्य उज्ज्वल है। यहां जिस रफ्तार से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हो रहा है, वह पूरे उत्तर भारत के लिए एक मिसाल है। PR रोड्स, मेट्रो विस्तार और एयरोसिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स इस शहर को नई पहचान दे रहे हैं। आज यह इलाका न सिर्फ रहने के लिए बेहतर विकल्प दे रहा है, बल्कि निवेश के नजरिए से भी बेहद आकर्षक बन चुका है। हमें गर्व है कि हम इस बदलाव का हिस्सा हैं और लोगों को एक सुनियोजित, आधुनिक और सुविधाजनक जीवन देने में योगदान कर रहे हैं।