लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री गुरु हरि कृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व को लेकर नगर कीर्तन सजाया गया….

धन धन श्री गुरु हरि कृष्ण साहब जी के प्रकाश उत्सव को लेकर आज गुरुवार को बड़ी श्रद्धा और सत्कार के साथ नगर कीर्तन सजाया गया । इस संबंध में समूह गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक संगठन चंडीगढ़ और सभी गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटियों की ओर से नगर कीर्तन दोपहर बाद यहां गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सेक्टर 46 डी से आरंभ हुआ और सेक्टर 47, 48, 49 और सेक्टर 50 व गांव बुडैल से होता हुआ सेक्टर 34 स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर संपूर्ण हुआ। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी और बड़ी श्रद्धा और सत्कार के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के रूट पर पड़ती मार्केटों, धार्मिक संस्थाओं और सोसाइटियों के लोगों द्वारा नगर कीर्तन की अगवाई कर रहे पांच प्यारों का फूलों के हार और सिरोपा डालकर स्वागत किया तथा शरबत के भले की अरदास की गई। नगर कीर्तन में ग्रुप की लाडली फौजों ने गतकों के जौहर भी दिखाएं।

नगर कीर्तन के दौरान समूह गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक संगठन चंडीगढ़ के प्रधान तारा सिंह, महासचिव रघुवीर सिंह, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 34 के प्रधान तेजवंत सिंह गिल, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 22 के प्रधान गुरजोत सिंह, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 45 डी के प्रधान जसविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 46 डी के प्रधान कुलदीप सिंह, महासचिव हिम्मत सिंह, जसविंदर सिंह, बलजीत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, दर्शन सिंह, सुरेंद्र सिंह ग्रेवाल, गुरजसविंदर सिंह, हरजीत सिंह, तेजवीर सिंह, भाई सुरजीत सिंह और श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 46 के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया, सेक्टर 46 मार्केट वेलफेयर एसोसिऐशन के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ‘उत्तम’ और एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने भी हाजिरी भरी।