लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राकेश भल्ला को मिला “आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस अवार्ड”…

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भल्ला को इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) द्वारा “सीएफओ – आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके कुशल वित्तीय नेतृत्व, रणनीतिक सोच और प्रशासनिक दक्षता के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित हुआ, जहां सांसद एवं वित्त पर स्थायी समिति के अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने उन्हें यह पुरस्कार भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया।

इस पुरस्कार के चयन के लिए एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल गठित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं एनसीएलएटी के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस.जे. मुखोपाध्याय ने की। चयन प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता और गरिमा के साथ अंजाम दिया गया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात राकेश भल्ला ने कहा,

“यह पुरस्कार मेरे लिए एक प्रेरणा है और उन सभी सहयोगियों, साथियों व शुभचिंतकों को समर्पित है, जिन्होंने सदैव मेरा मार्गदर्शन और समर्थन किया।”

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने राकेश भल्ला को बधाई दी और उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा,

“भल्ला जी की यह उपलब्धि संगठन के लिए गर्व का विषय है। उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व की भावना भाजपा की विचारधारा को और भी मजबूती देती है। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस सम्मान को लेकर उत्साह का वातावरण है।