लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: नोफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट ने पी जी आई वालंटियर्स में डोनेट किए 200 टी शर्ट…

चंडीगढ़:–अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में समाजसेवी संस्था “नोफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट” ने 21 जून शनिवार के योगा आयोजन के लिए 200 टी शर्ट्स डोनेट किए हैं। संस्था के प्रेसिडेंट गुरमीत सिंह ने यह टी शर्ट्स पी जी आई की डॉक्टर कल्याण को सौंपे। कल सुबह पी जी आई में मनाए जाने वाले योग दिवस पर वालंटियर्स के पहनने के लिए डोनेट किए हैं। इस अवसर पर अजीत सिंह, भुरम सिंह, सुखदेव सिंह, राजन कुमार और जसपाल सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थे।

“नोफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट” के प्रेसिडेंट गुरमीत सिंह ने कहा कि कल योग दिवस के मद्देनजर पी जी आई के वालंटियर्स के लिए टी शर्ट्स डोनेट किए गए हैं। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधि नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और शरीर के बीच संतुलन बनाने का एक अद्भुत विज्ञान भी है। आधुनिक जीवन की भागदौड़ और तनाव भरी दिनचर्या में योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। इसी महत्व को समझते हुए, हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पूरी दुनिया में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिन लोगों के बीच योग का महत्त्व और लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए बनाया जाता है। योग करने से हम तनाव मुक्त रहते हैं और योग हमें मानसिक शांति प्रदान करता है। योग की सहायता से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरस्त रखा जाता है। प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रहता है।