लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर-50 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुआ योग शिविर…

चंडीगढ़, 21 जून 2025: वनवासी कल्याण आश्रम, पंजाब चंडीगढ़ महानगर एवं भारत विकास परिषद साउथ-4 के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-50 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में आश्रम व परिषद के सदस्यों सहित टेबल टेनिस, बैडमिंटन व स्विमिंग के खिलाड़ी, फिट फाउंडेशन व लिबास हॉस्पिटल से जुड़े लगभग 90 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग गुरुओं के निर्देशन में विभिन्न सरल योग आसनों और प्राणायाम को पूरे जोश व ऊर्जा के साथ किया।

प्रतिभागियों ने विशेष रूप से ताड़ासन, वज्रासन, शवासन, सुखासन, पवनमुक्तासन, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ग्रीवा चालन (गर्दन घुमाना), भुजा चालन (हाथों की एक्सरसाइज) और नेत्र योग जैसे सरल व उपयोगी आसनों का अभ्यास किया।

शिविर की संयोजक एवं वनवासी कल्याण आश्रम, चंडीगढ़ महानगर की महिला अध्यक्ष सरगुन अरोड़ा ने बताया कि योग सत्र का संचालन पतंजलि की योग प्रशिक्षिका प्रियंका कुमारी एवं फिट फाउंडेशन के सचिव आकाश वालिया द्वारा किया गया। साथ ही, योग गुरु रजनी शर्मा ने ध्यान योग सिखाया और योग गुरु डिंपल ने सरल योग अभ्यासों से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

लिवासा हॉस्पिटल से पहुँचे डॉक्टरों ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवनशैली में शामिल करने की अपील की। सरगुन अरोड़ा ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से हम न केवल शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि मन को भी शांत और स्थिर बना सकते हैं।

शिविर में भारत विकास परिषद के सचिव रविंद्र मोहन भारद्वाज ने भी योग की परंपरागत विशेषताओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस अवसर पर परिषद के प्रांत अध्यक्ष व आर वर्मानी, काउंसलर राजेंद्र शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हीरा नेगी तथा वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी आनंद रोहिल्ला, संदीप कंसल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।