लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

डडू माजरा कॉलोनी के प्रतिनिधमंडल ने साँसद मनीष तिवारी और एस एस पी ट्रैफिक पुलिस से की मुलाकात….

चंडीगढ़:-आज डडू माजरा कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सुरेंद्र पाल, अमन स्लैच, रवि, राम बाबू , जीत राम, बलबीर, बहादुर चंद एवं रतन पाल सिंह और वार्ड नम्बर 26 के प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह प्रिंस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान साँसद मनीष तिवारी से कॉलोनी से संबंधित कई समस्याओं पर चर्चा की। कॉलोनी की समस्याओं में सबसे अहम डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा, सड़कों की खराब स्थिति, टी-पॉइंट पर ट्रैफिक लाइट्स की आवश्यकता, पार्कों का रखरखाव, कॉलोनी की साफ-सफाई, रात के समय नियमित पुलिस पेट्रोलिंग तथा ग्रीन बेल्ट पार्क की स्थापना जैसी समस्याएं शामिल हैं। जो ग्रीन बेल्ट पार्क प्रस्तावित है, वह वर्तमान में साप्ताहिक किसान मंडी के रूप में उपयोग होने वाले क्षेत्र में बनाया जाना प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से

इन सभी मुद्दों के शीघ्र समाधान हेतु हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया और कॉलोनीवासियों को जल्द से जल्द इन समस्याओं से निजात दिलाई जाए। ताकि वो भी राहत की सांस ले सकें।

प्रतिनिधिमंडल ने बाद में चंडीगढ़ के एस एस पी ट्रैफिक पुलिस से भी मुलाकात की और टी-पॉइंट पर ट्रैफिक लाइट्स की अत्यंत आवश्यकता के बारे में बताया। साथ ही कॉलोनी में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए एंट्री पॉइंट्स पर बैरिकेड्स लगाने का अनुरोध किया।