लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी के निधन पर भाजपा चंडीगढ़ ने शोक सभा का आयोजन किया…

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ की ओर से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय रूपाणी जी के आकस्मिक निधन पर आज पार्टी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व सांसद श्री सत्य पाल जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री संजय टंडन, पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण सूद, चंडीगढ़ की महापौर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला, भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र पाल मल्होत्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभा में सभी ने विजय रूपाणी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री रूपाणी जी का जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण को समर्पित रहा। उनके निधन से पार्टी ने एक सच्चे, सादगीपूर्ण एवं कर्मठ नेता को खो दिया है।

इसके साथ ही, इस शोक सभा में उस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मारे गए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने असमय अपनी जान गंवा दी। सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई।

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ परिवार सभी दिवंगतों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता है।