लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 37 वाटर वर्क्स के पास धरना दिया और एक विशेष मीटिंग रखी….

चंडीगढ़:–चंडीगढ़ नगर निगम के ट्यूबल ऑपरेटर ने सेक्टर 37 वाटर वर्क्स के पास आज धरना दिया और एक विशेष मीटिंग रखी। मीटिंग के दौरान ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की होने वाली आसमयिक व अधिकारियों का कर्मचारियों के प्रति बेरुखी पर गंभीरता से चर्चा की गई और ट्यूबवेल ऑपरेटर राजेश कुमार और उनके छोटे बेटे की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मीटिंग और शोकसभा में नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, पार्षद कंवर राणा, दिलावर सिंह कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, पूर्व मेयर राजेश कालिया ने पहुंचकर ट्यूबवेल ऑपरेटर राजेश कुमार और उनके छोटे बेटे की मृत्यु पर शोक प्रकट किया और सभी ट्यूबवेल ऑपरेटर को आश्वासन दिया कि वह आने वाले नगर निगम की मीटिंग में सभी ट्यूबवेल ऑपरेटर का एजेंडा लेकर आएंगे । इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने केवल ऑपरेटर स्वर्गीय राजेश शर्मा एवं उसके उनके बेटे रुद्राक्ष के लिए 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जसवीर सिंह बंटी ने बताया कि ट्यूबवेल ऑपरेटर हमारे ही परिवार का सदस्य हैं। क्योंकि जो भी कर्मचारी नगर निगम में सालों से काम कर रहा है, वह हमारे नगर निगम का परिवार है और हम नहीं चाहते कि हमारे परिवार से किसी भी मुलाजिम को निकाला जाए। क्योंकि अगर एक मुलाजिम को निकालते हैं, तो उसके सारे परिवार का भरण-पोषण बंद हो जाता है।

कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान ने बताया कि हम आने वाले दिनों में नगर निगम के बाहर धरना देंगे और निगम पार्षद हमारे लिए हमारी आवाज बनकर, नगर निगम के अंदर आवाज उठाएंगे। कंवर राणा ने कहा कि हम किसी भी मुलाजिम को निकालने नहीं देंगे। अगर ऐसा होता है, तो हम उसके बाद नगर निगम की कोई भी प्रोसिडिंग नहीं होने देंगे।