लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विरासते पंजाब का आयोजन 1 जून को : गिद्दा-भांगड़ा कप प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण….

जीरकपुर : एनके प्रोडक्शंस एवं राइट ट्रैक फाउंडेशन द्वारा एनआरए डायरेक्शंस के सहयोग से आगामी 1 जून को एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विरासते पंजाब का भव्य स्तर पर आयोजन कराया जा रहा है जिसमें गिद्दा भांगड़ा कप प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी। ये जानकारी आज एक प्रेस कांफ्रेंस में आयोजक आयोजक नेहा खन्ना ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पंजाबी लोकगीत एवं पारंपरिक पोशाक आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। ईनामों में नकद पुरस्कारों के अतिरिक्त कैंठा, सग्गी फुल व ज्वैलरी आइटम्स रखी गईं हैं।

नेहा खन्ना ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आजकल के बच्चों को अपने विरसे व संस्कारों से जोड़े रखना है जिससे आने वाले वक़्त में हर बच्चे को अपनी परम्पराओं व सभ्याचार आदि के बारे में पता होगा।

इस कार्यक्रम में पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार मनी बोपाराए, सतवंत कौर, कामायनी शर्मा, राखी हुंदल, मिस संदीप, मनसा वर्मा, दविंदर कौर संधू, सिमरन चहल, पैरी ग्रोवर, सोनू प्रधान, टाइगर हरमीत सिंह, शैवी विर्क, फतेह, संजय कुमार, निमरत प्रताप सिंह, मोहित चौधरी, रमित कुमार व राज जुनेजा आदि सेलिब्रेटी गेस्ट होंगे।

इस कार्यक्रम के मंच संचालक जूनियर जसपाल भट्टी गुरमीत चावला रहेंगे जबकि मुख्य अतिथि सुरेश कुमार तथा इवेंट काउंसलर मोहित सहोता होंगे। आरएमजेएम ट्राइसिटी की टीम की नेशनल वाइस प्रेजिडेंट अदिति भारद्वाज व सोनिया मनचंदा तथा ट्राइसिटी की वाइस प्रेजिडेंट रवीना आदमपुरिया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।राइट ट्रैक फाउंडेशन, केबीडी बिल्डर्स, बिग रियलिटी, इंडिया हैन्डलूम, एमडी ट्रेडर्स, पीजे ज्वेल्स, एरा ज्वेल्स आदि कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक हैं।

कार्यक्रम प्लेटिनम रिजॉर्ट, ज़ीरकपुर (नजदीक होटल रेडिसन) में सुबह 11 बजे से होगा।

[ 99883 47401 ]