लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

दो दिवसीय 8वीं एमराल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 का भव्य समापन….

चंडीगढ़, 26 मई 2025: दो दिवसीय “8वीं एमराल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025” का समापन आज कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9 में आयोजित एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ट्राई-सिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) के 3 से 17 वर्ष तक की आयु के 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने शानदार कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि रमेश गोयल (एमडी, केबीडी लैंडकॉर्प) रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मधुलिका स्याल (वाइस प्रेसिडेंट, फाइनेंशियल सर्विसेस एवं सोशल वर्कर) और सुरेंद्र वर्मा (चेयरमैन, सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप) उपस्थित रहे।

एमराल्ड मार्शल आर्ट्स के डायरेक्टर मास्टर शिवराज घर्ती (6वीं डान ब्लैक बेल्ट, कोरिया) एवं कविता राय ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की तथा एमराल्ड मार्शल आर्ट्स की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो फाइट, ब्रेकिंग, स्पीड किकिंग और पूमसे जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।

एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों –

दिव्यांश सांगवान, आर्णा अरोड़ा, युहाना मलिक, राइना, रवि घर्ती, देव राज घर्ती, अनुपम सिंह, रीना, हेमा राणा – को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, एमराल्ड मार्शल आर्ट्स की विभिन्न शाखाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से नवाजा गया, जिनमें शामिल थे:

आर्यव वीर गुप्ता, मिरान राय सरदाना, रचित आनंद, आर्या, कार्तिक सिंह, मिवान नेगी, हितांशु सोनी, हर्षिता श्रीकृष्णा, ऋद्धि मोहन, अश्विका शर्मा, सुहाना, अनाहिता गुप्ता, गौरवी, अनायशा जैन, अम्बा अजीत जोशी, काइरा ठाकुर चड्ढा, आयत खान, अमरीन कौर, जानवी गोयल, डेमायरा खट्टर, मनसेहज कौर गिल, जेस्मिन लाकरा, अन्ना बारबोज़ा, आवंया धनकर।

इस अवसर पर मास्टर शिवराज घर्ती ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल खेल कौशल का विकास नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को भी प्रोत्साहित करना है। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करें।