लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रक्तदान है महादान, रक्तदान से किसी की बच सकती है जान: जसबीर सिंह बंटी…

चंडीगढ़:- चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर भर 6 जगह ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए गए। इनमें से सेक्टर 19 स्थित सदर बाजार में लगे ब्लड डोनेशन कैम्प में सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा सहित धर्मेंद्र शर्मा, कृष्णपाल, प्रितपाल सिंह, विशाल शर्मा, अनुराग बिश्नोई और कश्मीरा सिंह मौके पर उपस्थित थे।

जसवीर बंटी ने बताया कि मौजूदा समय के हालात में आज लोगों को बढ़चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान महादान है।

रक्तदान करने से किसी प्रकार की बीमारी या कमजोरी नही आती। बल्कि यह एक नेचुरल प्रोसेस है, जो अपने आप ही पूरा हो जाता है। आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी को ज़िंदगी मिलती है और किसी की जान बच सकती है।