लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

फोर्टिस मोहाली ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाकर अपनी नर्सिंग स्टाफ की अटूट प्रतिबद्धता को किया सलाम…

मोहाली, 14 मई 2025: नर्सिंग समुदाय के निस्वार्थ प्रयासों को सम्मान देने के उद्देश्य से फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर वर्ष 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम थी — “हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। नर्सों की देखभाल से मजबूत होती हैं अर्थव्यवस्थाएं।”

यह आयोजन 7 मई से अस्पताल परिसर में आरंभ हुआ, जिसमें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, बलून बम्प, सैक एंड लेमन रेस, फ्रॉग रेस, पोस्टर कॉम्पिटिशन, टैलेंट हंट और ट्रेडिशनल ड्रेस राउंड जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त मेहंदी प्रतियोगिता और तटग ऑफ वॉर जैसे कार्यक्रमों में नर्सों के साथ-साथ अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल हुए।

इस सप्ताह समापन पर कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन किया गया, जिसमें फोर्टिस मोहाली के वरिष्ठ नेतृत्व एवं नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। उपस्थित गणमान्यजनों में अभिजीत सिंह (हेड-एसबीयू), विक्रमजीत सिंह (मेडिकल डायरेक्टर), इंद्रजीत सिंह (जनरल मैनेजर) और निकेथाना आर (चीफ ऑफ नर्सिंग) शामिल रहे।

इस अवसर पर चीफ ऑफ नर्सिंग निकेथाना आर ने नर्सिंग स्टाफ को शपथ दिलाई, जिसके बाद सभी ने उत्साहपूर्वक डांस कर इस दिन को मनाया। कई नर्सों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर निकेथाना आर ने कहा कि हमारी नर्सिंग टीम हमेशा स्वास्थ्य सेवा के अग्रिम मोर्चे पर रही है। वे मरीजों की उत्कृष्ट देखभाल के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करती हैं और अपनी शारीरिक एवं मानसिक आवश्यकताओं को भी पीछे छोड़ देती हैं। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सिंग समुदाय को स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।