लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रेणुका के सितार की स्वर लहरियों ने मोहा दर्शकों का मन…

प्राचीन कला केन्द्र द्वारा हर माह आयोजित की जाने वाली मासिक बैठकों की 294वीं कड़ी में आज हिसार से आई रेणुका गंभीर द्वारा सितार वादन पेश किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के संगीतिक परिवार में जन्मी रेणुका हिसार के पीजी कालेज से रिटार्यड प्रोफैसर है । ऑल इंडिया रेडियो की ऐ ग्रेड कलाकर उस्ताद विलायत खां साहिब के इमदादखानी घराने से सम्बन्धित है। इन्होंने अपने पिता प्रो.ओम प्रकाश से सितार वादन की शिक्षा प्राप्त की । इसके उपरांत गुरु वीरेंदर कुमार और जाने माने सितार वादक पंडित हरविंदर शर्मा के शिष्यत्व में सितार वादन की बारीकियां सीखीं । इन्होंने बाबा हरवल्लभ सम्मेलन में लगातार सात बार स्वर्ण मेडल प्राप्त किया । डॉ.रेणुका गंभीर ने शिमला विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है । विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा बिखेर चुकी रेणुका एक सधी हुई कलाकार है ।

आज के कार्यक्रम में रेणुका ने राग सरस्वती से कार्यक्रम की शुरूआत की । इसके उपरांत आलाप से शुरू करके जोड़ झाला का खूबसूरत प्रदर्शन किया । इसके पश्चात एक ताल से सजी विलम्बित गत पेश की । सितार पर खूबसूरत धुनों का प्रदर्शन करती रेणुका की उंगलियों के जादू से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए । इसके उपरांत द्रुत ताल में निबद्ध मध्य लय तीन ताल में मधुर गतें प्रस्तुत की । कार्यक्रम का अंत इन्होंने तेज गति के द्रुत झाले से किया। इनके साथ प्रतिभाशाली तबलावादक डॉ.नितिन शर्मा ने बखूबी संगत की ।

कार्यक्रम के अंत में केन्द्र की रजिस्ट्रार डॉ.शोभा कौसर, सचिव श्री सजल कौसर एवं श्रीमती मीरा मदान ने कलाकारों को सम्मानित किया।