लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ नारी एकता संगठन ने आयोजित किया नवरात्रों पर भजन संध्या….

चंडीगढ़ 11 अप्रैल 2024: चंडीगढ़ नारी एकता संगठन द्वारा नवरात्रों के पावन अवसर पर भजन संध्या का आयोजन संगठन की संस्थापक राजेश कुमारी, विमला गुगलानी व अनीता अग्रवाल के नेतृत्व में श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 40 में किया गया। जिसमें भजन गायिका कंचन भल्ला ने माता रानी के सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इससे पूर्व माता का विधिवत पूजा अर्चना की गई जिसके बाद कीर्तन किया गया।

भजन गायिका कंचन भल्ला ने अपने भजनों की शुरुआत गणेश वंदना से की जिसके बाद उन्होंने माता के सुंदर भजनों में ‘महिमा तेरी गाऊ’; आ गए मईया जी तेरे नाम दे पुजारी; अम्बे रानी दे द्वारे चल चल भक्ता; न गिन कर देती है, न तोल कर, मा देती है दिल खोल कर; व अन्य कई मधुर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान उन्होंने माता की महिमा का गुणगान भी किया। जिसे सभी ने खूब सराहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता के भजनों पर नृत्य भी किया। माता के भजनों व जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंजमयी मयी हो गया।

इस अवसर पर विमला गुगलानी व राजेश कुमारी ने भी एक एक भजन श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संगठन की संस्थापक विमला गुगलानी व राजेश कुमारी कहा कि नवरात्रों में माता का गुणगान करने से माता का आशीर्वाद सदैव बना रहता है और व्यक्ति के भाग्य का उदय होता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नारी एकता संगठन धार्मिक व सामाजिक में संलिप्त है।

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान बीपी अरोड़ा भी मौजूद रहे। भजन संध्या में सुशीला, सुषमा, प्रोमिला, किरण, शर्मिला, अजय वर्मा, राज कुमार का विशेष सहयोग रहा। चंचल, वीना सोफ्ट, श्वेता, विनीका, नवीन, ममता, राखी विशेष रूप से उपस्थित थे।

भजन संध्या के उपरांत माता की सामुहिक आरती की गई जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।