लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

देश की राजनीति में तीसरे मोर्चे का हुआ गठन बदलेंगे समीकरण…

नई दिल्ली/ब्यूरो/20मार्च,2024 – “न्यू कांग्रेस पार्टी” और आम जनता पार्टी इंडिया,ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, आहिरा नेशनल पार्टी राष्ट्रीय मोर्चा की एक दर्जन राजनीतिक पार्टियों” का दिल्ली में हुआ गठबंधन। लोकसभा की सभी सीट पर उतारेंगे अपने प्रत्याशी । इसी हफ्ते किया जायेगा कई उम्मीदवारों का ऐलान । NCP सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा को देश के तीसरे मोर्चे में बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि “न्यू कांग्रेस पार्टी” चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल सभी सीटो से प्रत्याशी उतारेगी, जिससे देश की राजनीति में इस दफा बदल सकते है समीकरण। इसके इलावा कई अन्य राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन एडवोकेट विवेक हंस गरचा के सम्पर्क में हैं । चंडीगढ़ की सीट पर बोलते एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में पहली बार नया इतिहास लिखा जायेगा। इसके इलावा अब पंजाब में चर्चाओं का बाजार होगा गर्म, क्योंकि आम जनता पार्टी ऑफ़ इंडिया और न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) पार्टी के गठबंधन में 12 से अधिक राष्ट्रीय राजनीतिक दल देश में तीसरे मोर्चे के रूप में मतदाताओं के लिए एक नया विकल्प होंगे।

इस अवसर पर आम जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी भाई पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरदार जसविंदर सिंह रंधावा, न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा और प्रसिद्ध सूफी गायक और अनेक प्रसिद्ध गायन प्रतियोगिता के निर्णायक हैरी बावा भी उपस्थित थे।