लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बलजिंदर गुजराल बने भाजपा के ट्रेडर सेल के कन्वीनर…

शहर के प्रसिद्ध कारोबारी और समाज सेवी बलजिंदर सिंह गुजराल को भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के ट्रेडर सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। उन्हें यह पदभार भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सौंपा है। चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा का आभार जताते हुए बलजिंदर सिंह गुजराल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पार्टी ने उन्हें यह पदभार सौंपा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से वह तन मन से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे आने वाले चुनाव में पूरी टीम के साथ भाजपा के विकास की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।

बतां दें कि बलजिंदर सिंह गुजराल सामाजिक कार्यों में संलिप्त रहे हैं और उन्होंने व्यापारियों को समस्याओं से उभारने के लिए लगातार प्रयास किये हैं। उन्होंने 22 वर्षों से भाजपा, चंडीगढ़ में सक्रिय रूप से विभिन्न पदों पर रह कर काम किया है।

बलजिंदर सिंह गुजराल जोकि केशव राम कंपलेक्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है, को भाजपा की ओर से दी गई कि जिम्मेदारी को लेकर केशो राम मार्केट के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारी और मार्केट के दुकानदारों ने उनका फूल मलाऐं डालकर स्वागत किया और लड्डू बांटकर खुशी जताई गई। इस मौके पर मार्केट के कारोबारियों ने उन्हें बधाई दी और अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। इस मौके पर संजय सुखीजा, एलडी शर्मा, बाबी गुजराल, अशोक कुमार, राम प्रसाद, विनोद गर्ग ,राजेंद्र जैन, उपराज सिंह, विक्की, तुषार ,अरविंद शर्मा, बलदेव राज खुराना , हितेश सिंगल, राहुल ,रोहित शेट्टी ,अमित जिंदल, बंटी गर्ग, मनीष बंसल ,राजेश, राम गर्ग, सुरजीत ढींगरा , सुभाष गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।