लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा, चंडीगढ़ ने घोषित किया ज़िला अध्यक्षों की सूची…

चंडीगढ़ 17 मार्च 2024: भाजपा चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने चुनाव की सरगर्मियों के चलते अपने ज़िलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। यह घोषणा उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा, चंडीगढ़ संयोजक भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक भव्य समारोह के दौरान की गई। इस समारोह में प्रकोष्ठ के अन्य सदस्यों में बीरपाल सिंह नेगी, सत्या प्रकाश, प्रकाश चंद शर्मा, दलीप पंवार, अशोक कोठारी, लीला सजवाण, कविता शर्मा, रजनी ठाकुर, ए पी शर्मा, बुद्धि चंद, प्रशांत शर्मा, पीसी जोशी व अन्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा व उपाध्यक्ष शक्ति देवशाली, व पूर्व महासचिव भाजपा चंडीगढ़ चंद्रशेखर, उत्तराखंड प्रकोष्ठ की महिला प्रधान सुनीता भट्ट प्रभारी ओबीसी मोर्चा के रमेश निक्कू विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्षों की सूची में डॉ अम्बेडकर ज़िले से विनोद भंडारी, अटल ज़िले से चंडी प्रसाद ममगई, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ज़िले से जयेंद्र भंडारी, पंडित दीनदयाल ज़िले से ज्वाला सिंह भंडारी, रानी झांसी ज़िले से उमा राणा, शहीद भगत सिंह ज़िले से मेहताब सिंह रौथाण में शामिल हैं, का स्वागत किया गया और उन्हें फूल भेंट किये गए।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रकोष्ठ को उन वरिष्ठ समर्थकों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने भाजपा के प्रसार व प्रचार के लिए बहुत ही सक्रियता से काम किया था।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा, चंडीगढ़ संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त अध्यक्ष अपने अपने ज़िलों में मेहनती और कार्य कुशल हैं और अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं। इनकी पार्टी में उपस्थिति भाजपा की जीत को सुनिश्चित करेगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रकोष्ठ के सदस्यों सहित समर्थकों व सभी कीर्तन मंडलियों से आई महिलाओं ने फूलों की होली खेल कर होली उत्सव को मनाया।