लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री राधा कृष्ण मंदिर का नौवां मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष में श्रीमद् भक्तमाल कथा एवं रस महोत्सव का आयोजन….

श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 44 ए का नौवां मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष में श्रीमद् भक्तमाल कथा एवं रस महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है।
वृंदावन की कथा वाचक श्री श्यामा श्याम बंधु द्वारा कथा संकीर्तन किया जा रहा है।
मंदिर के प्रधान आर एल चुग ने बताया यह कथा प्रवाह 23 फरवरी को समापन होगा। 23 फरवरी को सुबह 9:00 बजे हवन तथा 10:00 बजे से 1:30 बजे तक कथा होगी और उसके बाद 1:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और कई मंदिरों के पददकारियों तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को विशेष निमंत्रण दिया गया है।
एमके कालरा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि मंदिर एवं मंदिर की मूर्तियों को विशेष लाइटों द्वारा सजाया गया है।

मंदिर के महासचिव रवि मल्लिक ने बताया कि मंदिर के भक्तों ने इस विशाल आयोजन के लिए बहुत सहयोग दिया है तथा मंदिर के बैंक QR होने से युवा पीढ़ी को बहुत ही आराम हो गया है।
मल्लिक ने बताया , 23 फरवरी 2024 को श्री हित पारस जी महाराज , अधिकारी श्री हित लाडली कुंज मंदिर जालंधर वाले भी भक्तों को अपने भजनों से आनंद प्रदान करेंगे।

इस कार्यक्रम में जूते घर की सेवा मानव कल्याण परिसर द्वारा की जा रही है , जो सेवा अतुलनीय है.