लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

84 लोगों ने विपुल शर्मा फोटोग्राफी के उद्घाटन पर किया रक्तदान

पंचकूला 22.2.2024 – अस्पतालों में रक्त कंपोनेंट्स की कमी को पूरा करने हेतू विपुल शर्मा फोटोग्राफी के स्टाफ द्वारा उद्घाटन समारोह के अवसर पर श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी एवं ब्लड बैंक, गुरु हरकिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल के सहयोग से मार्केट, फेज 3बी2 मोहाली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन विपुल शर्मा फोटोग्राफी के मेनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सबिता शर्मा और बेटे विपुल शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखें। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। रक्तदान शिविर मे अक्षय, संजू, सुख चोपड़ा, युवी, योगेश का विशेष योगदान रहा।

श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के ब्लड कैप कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत एवं राज कुमारी ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है और रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विपुल शर्मा फोटोग्राफी की टीम द्वारा उद्घाटन के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए बहुत ही नेक कार्य किया गया है रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। आज रक्तदान शिविर में 84 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर शिव कावड़ महासंघ के गुलशन कुमार, दिव्य गुप्ता, सरबजीत एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे

रक्तदाताओं को प्रशंशा पत्र, समृति चिन्ह एवं बेज देकर प्रोत्साहित किया।