लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

स्पेस प्रोग्राम के कामयाब अभियानों के चलते भारत लैंड ऑफ अपॉर्च्युनिटी बना : प्रो. रेणु विग…

चण्डीगढ़ : भारत के अंतरिक्ष अभियानों चन्द्रयान-3 और आदित्य एल1 को लेकर इम्पैक्ट ऑफ स्पेस प्रोग्राम ऑन सोसाइटी एंड इंडस्ट्री विषय पर सेमिनार हुआ जिसमें हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह ने भी वर्चुअली भाग लिया। ये रीजनल सेमिनार चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एंड एनयूजेआई स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की ओर से आयोजित किया गया था जिसमें रणजीत सिंह ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक शक्ति बन कर उभरा है। उन्होंने कहा आने वाला समय आईटी के साथ-साथ एआई का है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग ने की। उन्होंने भारतीय स्पेस प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने “जुगाड” टेक्नोलॉजी से लेकर चंद्रयान-3 की सफलता तक के इसरो के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत को टॉप के देशों की लीग में डाल दिया है व स्पेस प्रोग्राम में भारत की उपलब्धियों से आज हर क्षेत्र में विकास के नये रास्ते खुल गए है।

उन्होंने कहा कि स्पेस प्रोग्राम कि कामयाबी का सबसे सकारात्मक असर हमारे युवाओं पर पड़ा है। यह उनके लिए प्रेरणा का माध्यम बना है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्पेस प्रोग्राम ने टेलीमेडिसिन, सोलर पम्पस, स्पेस टूरिज्म और एयरोस्पेस में नये रास्ते खोल दिए है, उद्योगों का जिक्र करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 में इस्तेमाल किए गए कम्पोनेंट्स में से 75 फीसदी कम्पोनेंट्स देश के एमएसएमई सेक्टर से सप्लाई किए गए थे। उन्होंने कहा कि स्पेस प्रोग्राम के कामयाब अभियानों के चलते भारतलैंड ऑफ अपॉर्च्युनिटी बना है। युवाओं को इस अवसर का फायदा उठाना चाहिए। इस प्रकार इस प्रोग्राम के मुख्य वक्ता हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि चंद्रयान-3 और भारत के स्पेस प्रोग्राम की सफलता से हर बच्चा और हर विद्यार्थी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी विद्यार्थियों व युवाओं को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्पेस प्रोग्राम हमारे डीएनए में है। साथ ही कहा कि नये इनोवेशन की सीधे या परोक्ष रूप से फायदा जनता को ही होता है। टेक्निकल सत्र में डॉ. वीएस हेगड़े ने कहा कि जनता के योगदान से ही आज देश का स्पेस प्रोग्राम इतना सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने देश को दुनिया में अग्र श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्पेस सेक्टर में 3 मिलियन से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार, डॉ. एचएस चाट्टान और राकेश कुमार ने सैटेलाइट लॉन्च के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चंडीगढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरनाथ वरिष्ठ ने मेहमानों को परिचय कराया। इस मौके पर एनयूजे-आई स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के चेयरमैन जितेन्द्र अवस्थी व अशोक मलिक भी मौजूद रहे।