लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मार्केट सेक्टर 24डी चंडीगढ़ में किया 34 युवायों ने रक्तदान…

चंडीगढ़ 18 सितंबर 2023। विश्वास फाउंडेशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 24डी, ब्रिजिंग द गैप टुगेदर एजुकेशन फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रकदान शिविर मार्केट से जतीन्द्र कुन्द्रा ने अपनी माता दिवंगत साध्वी मुक्ता विश्वास जी की याद में लगवाया। शिविर सेक्टर 24डी की मार्केट में पुलिस स्टेशन के सामने पार्किंग एरिया में लगाया गया। कैम्प सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 2:30 बजे तक चला।
इस रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया। 17 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्करों की वजह से डाक्टरों द्वारा रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर सिंधु की देखरेख में 34 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर की सफल बनाने में मार्केट प्रबंधन से जतीन्द्र कुन्द्रा, ललित कुन्द्रा, मनीष सभीखी, विशाल धन्ड, नीलू व बीटीजीटी से नेहा डोगरा का सहयोग अति सराहनीय रहा। शिविर में रेडक्रॉस यूटी चंडीगढ़ के ट्रैनिंग सूपर्वाइज़र सुशील कुमार टाँक ने भी डोनर्स को बैज लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया। मार्केट के सदस्यों द्वारा सभी रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेश्मन्ट का खास इंतजाम किया गया।
मार्केट के सदस्यों ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है।
इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, रमेश सुमन, विकास कुमार ब्लड बैंक के डॉक्टर व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।