डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने “गीत मेरे मन के” कार्यक्रम का आयोजन किया…..
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप द्वारा मिनी टैगोर थिएटर, सेक्टर 18, चंडीगढ़ में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संगीतमय कार्यक्रम *”गीत मेरे मन के”* का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यादगार-ए-रफी और सुरसरगम कला मंच, चंडीगढ़ के संस्थापक *श्री बी.डी. शर्मा* तथा प्रसिद्ध क्विज मास्टर *श्री किशोर कुमार शर्मा* मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
श्री बी.डी. शर्मा ने *”कल चमन था आज एक सेहरा हुआ”* गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं क्विज मास्टर श्री किशोर कुमार शर्मा ने अनुराधा शर्मा के साथ युगल गीत *”छेड़ो ना मेरी जुल्फें, सब लोग क्या कहेंगे”* प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में अन्य गायकों ने भी अपने मधुर गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।


