लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एंजेल पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव…

चंडीगढ़:- एंजेल पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चे जब राधा कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे। स्कूल प्रबंधन द्वारा बांके बिहारी- श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की और बच्चों को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से अवगत करवाया। इस दौरान श्री कृष्ण- राधा रानी की वेशभूषा में पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को धूमधाम से मनाया।

एंजेल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अमनदीप कौर कौशल ने बताया कि बच्चों में बचपन से ही अपने संस्कार, अपने धर्म तथा आस्था के अंकुर रोपित करना चाहिए। अपने आराध्य भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर अपने बच्चों को बाल गोपाल श्री कृष्ण- राधा रानी के स्वरूप में तैयार करवाया गया है, ताकि बच्चों को अंदरूनी स्तर पर ही महसूस हो सके।

राधा रानी और श्री कृष्ण स्वरूप में आए इन नन्हे नन्हे बच्चों को आकर्षक उपहार भी दिए गए हैं।