लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

डिनो माल कार्निवाल में आओ – आकर्षक उपहार पाओ….

चंडीगढ़:- त्यौहारों के शुभावसर पर शहर में चल रहे एक कार्निवाल ने मेले में आने वाले पुरुष, महिलाओं और बच्चों को आकर्षक उपहार भेंट स्वरूप देने की घोषणा की है। मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट के नजदीक दशहरा ग्राउंड में चल रहे डिनो मॉल कार्निवाल-2 के आयोजक रिंकू गोयल और जोगिंदर सिंह ने बताया कि मेले हमारे देश की संस्कृति और कला का अभिन्न अंग रहे हैं।

देश के आजाद होने के बाद से अब तक मेलों के प्रति लोगों का क्रेज कभी कम नही हुआ। लोग मेलों में खाने पीने, घूमने और मेले में लगे झूलों का आनंद लेने के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्होंने बताया कि कार्निवाल में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भी विशेष उपहार बांटे गए थे। अब जन्माष्टमी के पावन त्योहार पर भी कार्निवाल में आने वालों के लिए आकर्षक उपहार बांटे जाएंगे। कार्निवाल में आने वालों के लिए प्रभु इच्छा से प्रसाद भी बांटा जाएगा। इस दौरान बच्चों में यहाँ बांसुरी व फैंसी गैस बैलून बांटे जाएंगे। वही महिलाओं को फेशियल किट बांटी जाएगी। यह बिशेष उपहार आफर 7 सितंबर, 2023 जन्माष्टमी वाले दिन के लिए ही रखी गई है।

अर आर क्रिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर रिंकू जी ने बताया कि डिनो मॉल कार्निवाल-2, अगस्त 15 से आरंभ होकर 11 सितंबर, 2023 तक मनीमाजरा के दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें झूलों के साथ -साथ बच्चों के खेल खिलौने का सामान उपलब्ध रहेगा। मेले का मुख्य आकर्षण भव्य प्रवेश द्वार और झूले है। कार्निवल में महिलाओं की खरीदारी के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फ़ूड स्टाल्स आदि के स्टाल भी लगाए गए हैं। वहीं मेले में बच्चों और बड़ों के लिए डायनासौर, स्पाइडरमैन, कैमल राइड, डायनासौर एग्स, जोकर और फेमस करैक्टर के कट आउट्स के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जायंट व्हील, कोलम्बस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस, चांद तारा और बोटिंग जैसे रूटीन झूले हैं।

अधिक जानकारी के लिए:-

रिंकू जी

आर आर क्रिएटिव