लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अशोक सिंगला बने बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के नए चेयरमैन…

23 जुलाई 2023: बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पदाधिकारियों के चुनाव आज एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन की देखरेख में हुए, जो नियमानुसार रिटर्निंग ऑफिसर थे। अशोक सिंगला बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के नए अध्यक्ष चुने गए जबकि रणवीर सिंह ढाका नए उपाध्यक्ष बने।

चेयरमैन पद के लिए अशोक सिंगला और करणजीत सिंह व वाइस चेयरमैन पद के लिए रणवीर सिंह ढाका और हरगोबिंदर सिंह गिल (बग्गा) मैदान में थे। कुल 27 वोट पड़े और गिनती सभी सदस्यों की उपस्थिति में की गई।

अशोक सिंगला अपने पक्ष में पड़े 14 वोटों के साथ विजयी हुए, जबकि उनके दावेदार करणजीत सिंह को 13 वोट मिले। इसी प्रकार, रणवीर सिंह ढाका को 14 वोट मिले, और उनके दावेदार हरगोबिंदर सिंह गिल (बग्गा) को 13 वोट मिले। उपस्थित सभी सदस्यों ने पंजाब एंड हरियाणा स्टेट बार काउंसिल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। गौरतलब है कि राज कुमार चौहान को 2 जुलाई को ही मानद सचिव चुना जा चुका है।

अशोक सिंगला और रणवीर सिंह ढाका ने संस्थान के प्रति अनुकरणीय सेवाओं के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सुवीर सिद्धू और मानद सचिव गुरतेज सिंह ग्रेवाल को धन्यवाद दिया।

अशोक सिंगला, पहले 2005-06 में मानद सचिव और फिर 2022-23 में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। अशोक सिंगला संगरूर से हैं और उनके पिता भी संगरूर जिले के एक प्रसिद्ध वकील थे।