लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

विश्वास फाउंडेशन द्वारा मनीमाजरा में बांटे गए 800 पौधे…

चंडीगढ़/मनीमाजरा 23 जुलाई 2023। विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से बाबा गार्मेंट्स के सामने मनीमाजरा में पौधा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने हेतु प्रेरित करते हुए 800 पौधे बांटे गए। इनमें 12 तरह की किसम के पौधे बांटे गए जिसमें की आंवला, इमली, जामुन, अर्जुन, सहजन, जकरंडा, गुलमोहर, बेल, सिमभल, कचनार, शहतूत व जंगली नीम थे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिल सके।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि पौधा वितरण के कार्यक्रम का आयोजन बाबा गार्मेंट्स से हेम चंद गुप्ता, खेम चंद गुप्ता व नेम चंद गुप्ता ने किया। मकसद हरियाली के प्रति समाज में जागरुकता बढ़ाना और पर्यावरण संतुलन में योगदान देना है। इससे प्रदूषण कम करने में तो मदद मिलेगी ही, वातावरण में आक्सीज़न की मात्रा भी बढ़ेगी। इसके पीछे सोच यही है कि हरियाली को बढ़ावा देने के लिए समाज में जागरुकता लाई जाए। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

वृक्षारोपण के द्वारा ही हम धरती पर अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकते हैं। पेड़ इस दुनिया को जीने के लिए एक बेहतर स्थान बनाती है। हमें इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। यही सही समय है जब हम पेड़ों के रोपण के महत्व को पहचाने और इस दिशा में जितना हो सके उतना योगदान करने की जिम्मेदारी ले सकें।

इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से साध्वी प्रीति विश्वास, ऋषि सरल विश्वास, ऋषि मोहित विश्वास, सतीश गुप्ता, देवऋषि, प्रदीप भल्ला, सत्य भूषण खुराना, आकाश गोयल उपस्थित रहे।