लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पेड़ पौधे सदा ही मानव के लिये आवश्यक – डॉ कंग….

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत आज चंडीगढ़ स्तिथ गाँव मलोया की सरकारी डिस्पेंसरी में चण्डीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य सेवाएं विभाग सेक्टर-16 की निदेशक डॉ.अमनदीप कंग, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नागपाल, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर परमजीत सिंह व मलोया डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. अभिषेक कपिला ने गर्भवती महिलाओं को न केवल अच्छे स्वास्थ्य बल्कि स्वच्छता के बारे मे भी जागरूक किया। सिर्फ इतना ही नही उपरोक्त सभी अधिकारीयों ने डिस्पेंसरी स्टॉफ के साथ मिलकर डिस्पेंसरी में पौधरोपण अभियान भी चलाया। जिसके तहत विभिन्न औषधीय पौधे रोपे गए।

इस बाबत डॉ कँग ने कहा कि पेड़ पौधे सदा ही मानव के लिये आवश्यक रहे है यह न केवल आँखों के लिये सुखद है बल्कि ऑक्सीजन, फल, फूल, छाया,लकड़ी, पत्ते ओर औषधि देते है। वहीं डॉ अभिषेक कपिला ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया ओर इसी प्रकार समाज सेवा ओर मानवता के प्रति अपने सेवा भाव को चलाते रहने का संकल्प दोहराया।