लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आयुर्वेद आचार्य व डॉक्टर सुभाष खटाना निकले कोरोना का आयुर्वेदिक इलाज में सक्षम……

करोना नामक महामारी ने हर तरह की चिकित्सय प्रणाली के लिए समस्याएं पैदा कर दी थी। विशेषकर एलोपैथिक लगभग पूरी तरह से नाकाम रही। लेकिन कई आयुर्वेद आचार्य ने पूरे यकीन और जज्बे के साथ यह बात कही थी, कि वह करोना का आयुर्वेदिक इलाज कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है डॉक्टर सुभाष खटाना उन्होंने इस बात को सही साबित किया। जब उन्हें चंडीगढ़ पुलिस के आला अफसर संजय बेनीवाल ने सम्मानित किया। डॉक्टर ने अपनी बातचीत में बताया कि उन्होंने अपनी आयुर्वेदिक दवाइयों से 300 से ज्यादा मरीजों को एकदम ठीक किया है। जिसमें दिल्ली पुलिस के 20 अफसर, चंडीगढ़ पुलिस के 100 से ज्यादा और हरियाणा पुलिस के सात अफसर और एक डीजीपी उत्तरांचल के भी शामिल हैं।

डॉक्टर साहब ने कहा पुलिस के अलावा 250 लोगों की जिंदगी उन्होंने आयुर्वेद द्वारा ठीक की। यहां तक कि जीरकपुर के एमएलए एनके शर्मा को भी अपनी दवाई से लाभान्वित किया। उन्होंने बताया कि कोविड मरीज का इलाज महज 3 दिनों में किया है। कोई ज्यादा उलझा हुआ केस 5 दिन तक खिंच जाता था। अपने शिक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि सन 84 से हरिद्वार से गुरुकुल महाविद्यालय से पास आउट हुए हैं। और लंबे अरसे से आयुर्वेद आचार्य की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। और डॉक्टर साहब ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपनी दवा के द्वारा मानव और मानवता की सेवा करना है।