लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वंदना ने बढ़ाई शान तीज क्वीन अवार्ड किया अपने नाम….

सनी एनक्लेव खरड़ के मून एंड वॉटर रेस्टोरेंट में तीज का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। जिसकी आयोजक तेजीन्दर कौर थी। ज़ी-पंजाबी और बीबीसी टोरंटो द्वारा स्पॉन्सर्ड इस रंगारंग तीज के कार्यक्रम में कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। सब ने न केवल डांस किया बल्कि बहुत सारे गेम व क्विज खेले गए। रैंप वॉक हुआ, पारंपरिक पंजाबी बोलियां बोली गई। लम्बा फोटो सेशन चला सब महिलाओं ने सेल्फी भी ली ओर एक दूसरे के साथ फोटो खींचवाई। सब ने इसका भरपूर आनंद लिया। हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं को रिटर्न्स गिफ्ट दिए गए। शौ की शानदार सफलता के बाद सभी लोगों ने तेजीन्दर कौर की सराहना की।

वंदना पाठक ने बेस्ट लुक एंड पर्सनैलिटी का अवार्ड अपने नाम किया। महज इतना ही नहीं उन्हें तीज क्वीन का खिताब भी अपने नाम किया वहां उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से वंदना पाठक को तीज क्वीन का अवार्ड दिया। अवार्ड जीतते ही लोगों ने वंदना की तरफ बधाई का ढेर लगा दिया। सबके होठों पर एक ही बात थी कि वंदना केवल तीज क्वीन नहीं बल्कि हमारे दिलों की भी क्वीन हैl