करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम….
आज हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम अपनी टीम के साथ भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह की पद यात्रा में शामिल होने करनाल गए थे। आज हरियाणा भाजपा पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ और अराजतक हटाओ पदयात्रा करनाल में सफलतापूर्वक आयोजित की। हरियाणा के स्पोर्ट्स, यूथ एम्पावरमेंट और लॉ मिनिस्टर गौरव गौतम के अनुसार, भारत के लोगों की शुभकामनाओं और आशीर्वाद से हमारी भाजपा सरकार भारत में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में
लगातार बनी है और हरियाणा में श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में भी लगातार दूसरी बार बनी है।
हरेक स्पोर्ट्स गेम्स में हमारे हरियाणा के लड़के और लड़कियां लगातार मेडल जीत रहे हैं। हरियाणा सरकार विनर्स प्लेयर्स को कैश अवॉर्ड और सरकारी नौकरी भी दे रही है।


