लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री राम मंदिर के शिलान्यास के शुभ अवसर पर उसी समय शिव मानस मंदिर इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 चंडीगढ़ में त्रिवेणी की स्थापना की गई।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 5 अगस्त 2020, को अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास के शुभ अवसर पर उसी समय शिव मानस मंदिर इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 में त्रिवेणी की स्थापना पूर्व सांसद एवं सॉलीसीटर जनरल भारत श्री सत्यपाल जैन जी व श्री देवेश मोदगिल जी द्वारा की गई। इस सुनहरे अवसर पर सभी कार्यकर्ता और व्यापारी वर्ग उपस्थित हुए। सभी ने श्री रामचंद्र जी के जयकारे लगाएं व मोदी जी का धन्यवाद किया। जय श्री राम  जय श्री राम

इस अवसर पर देवेश मोदगिल जी ने कहा कि यह अवसर बड़ी कुर्बानियों और मशक्कत के बाद हमारी जिंदगी में आया है। उन्होंने कहा कि आज  हम धन्यवाद करते हैं प्रधान मंत्री श्री् नरेंद्र मोदी जी का, जिन्होंने आज हर भारतवासी का सपना साकार किया।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर राम मंदिर निर्माण की सराहना की और अपने घरों पर दीप जलाने के लिए  सभी को प्रोत्साहित किया। करण वासुदेव नेे कहा कि यह सपना हर भारतवासी लगभग 500 वर्ष् से देख रहा था। हमारी पीढ़ी धन्य हो गई जिसे राम मंदिर केे निर्माण को अपनी आंखों से देखने का मौका मिलेगा।