लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री हिंदू तख्त ने बांटे चंडीगढ़ Tri City मे लड्डू….

आज चंडीगढ़ के अंदर बहुत ही खुशियों भरा माहौल छाया हुआ है श्री हिंदू तख्त चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष कुमार दुबे (बबलू )की अध्यक्षता में चंडीगढ़ के अंदर एक मीटिंग बुलाई गई मीटिंग में सभी ने यह फैसला लिया की राम मंदिर के निर्माण के खुशी में श्री हिंदू तख्त चंडीगढ़ ट्राइसिटी के अंदर अपनी टीम के साथ लड्डू बांट कर हवन यज्ञ करवा कर खुशियां बनाएगा हवन यज्ञ में श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए तिवारी ने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा बड़े सौभाग्य की बात है हम सब इस भूमि पूजन के गवाह हैं हमारे लिए आज का दिन बहुत ही बड़ा दिन है तिवारी ने यह भी कहा कि आज चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष कुमार दुबे जी की अगुवाई में चंडीगढ़ की टीम के साथ इंडस्ट्री एरिया फेस 2 राम दरबार. शनि मंदिर राम दरबार पार्क एवं जीरकपुर के साथ-साथ ट्राइसिटी में कई जगह श्री हिंदू तख्त की टीम ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई

तिवारी ने कहा कि हम सब जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज जी के दिशा निर्देशों से काम कर रहे हैं जिस तरह महाराज जी का अयोध्या धाम से आदेश आया उसी आदेश का पालन करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की गाइडलाइन का पूरा पालन करते हुए हम सब ने लड्डू बांटे सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया

किसी तरह से भी ज्यादा कोई भीड़ इकट्ठी नहीं की गई क्योंकि गाइडलाइन का पालन करना हमारा परम कर्तव्य बनता है उसी कड़ी में हम सब लोग एक साथ होकर जरूरतमंद परिवारों की मदद भी करते हैं उसी रूल को पालन करते हुए आज हम सब ने लड्डू बांटे मनीष कुमार दुबे ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज जिस तरह से हमारे चंडीगढ़ की टीम ने ट्राई सिटी के अंदर जगह-जगह लड्डू बांटे मैं सभी का श्री हिंदू तख्त की ओर से धन्यवाद करता हूं आगे भी यही आशा करता हूं जिस तरह से आज पूरी टीम ने तन मन धन से समर्पित होकर पूरे ट्राइसिटी में लड्डू बांटे हैं उसी तरह आगे भी सनातन के लिए कार्य करेंगे और मेरी परमपिता परमात्मा से यही प्रार्थना है सभी स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रहें.