तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न….
तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी एवं तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को गार्डन बैंक्वेट हॉल, ज़िरकपुर (ढकोली) में दिवाली कार्निवल 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग, सांस्कृतिक रंगों और सामाजिक सेवा की भावना से परिपूर्ण रहा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, प्रतिभा को प्रोत्साहन तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को एक मंच पर जोड़ना था। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों, कलाकारों, अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। इनमें प्रमुख रूप से:
1. श्री अनुभव सावनी – Additional Deputy Collector (North)
2. श्री आदित्य सरवन – Realtor, Dubai
3. श्री मुकेश गांधी – एडवोकेट, डेराबस्सी
4. श्री सरवन मदान – समाजसेवी
5. श्री भारद्वाज जी
6. श्री निशांत शर्मा – राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिव सेना हिंद, खरड़
7. स्वामी शंकरानंद गिरि जी – श्री काली माता मंदिर, पटियाला
8. श्री नितेश विज – NVTV 24×7 एवं उनकी टीम
9. श्रीमती अनुराधा आनंद एवं श्री जतिंदर आनंद – MC, मोहाली
10. श्रीमती जस्मेर कौर बैदवान – अध्यक्ष, Evergreen Welfare Association, सेक्टर 70, मोहाली
11. श्रीमती किरण वर्मा
12. श्रीमती संतोष बसरा एवं श्री दिलजिंदर बसरा – Basra Production
13. डॉ. बीनू राव – समाजसेवी
सभी अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना की।
आयोजन टीम एवं विशेष सहयोगी
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में तथास्तु परिवार की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
– डॉ. सरबजीत कौर – Founder & Chairperson, Tathastu Charitable Society
– डॉ. रेणु सरवन – National President
– श्रीमती निशा नेहल – Mohali President
– श्रीमती लकी रावल – Director, Tathastu Charitable Society
– श्रीमती दविंदरजीत कौर – Executive Member, Tathastu Society
इसके अतिरिक्त Angel Dance Academy के MAK जी, तथास्तु चैरिटेबल स्कूल की प्रिंसिपल दर्शना देवी जी, समस्त स्कूल स्टाफ, बच्चों एवं सभी सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। भजन गायन, डांस, भंगड़ा, विशेष बाल प्रस्तुतियां और Charity Walk आकर्षण का केंद्र रहे।
Luxurious Group के श्री मलिक जी, हरजीत जी, भंगड़ा टीम, भजन गायकों और बच्चों को तैयार करवाने वाले सभी सहयोगियों का विशेष धन्यवाद किया गया।
Angel Dance Academy के MAK जी द्वारा फंड रेजिंग के लिए किए गए विशेष प्रयासों की भी सराहना की गई। सभी कलाकारों और प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
डॉ. सरबजीत कौर के सेवा कार्यों की हुई सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों ने तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
अतिथियों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए तथास्तु द्वारा किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे नेक कार्यों में आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए।
संस्था की Founder & Chairperson डॉ. सरबजीत कौर के अथक परिश्रम, समर्पण और सेवा भावना की विशेष सराहना की गई। उनका संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले।
समाज से सहयोग की विशेष अपील
तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से सभी अतिथियों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों, कलाकारों, आयोजन टीम, अभिभावकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद किया गया।
संस्था ने समाज के सभी सक्षम व्यक्तियों, उद्यमियों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस शिक्षा एवं सेवा अभियान से जुड़ें और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई, प्रतिभा विकास एवं आत्मनिर्भरता में सहयोग करें।
तथास्तु परिवार का संकल्प है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा और आवश्यक सहयोग पहुंचाया जाए तथा उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।
आइए, हम सब मिलकर शिक्षा की इस मुहिम का हिस्सा बनें।
तथास्तु का संदेश
“भिक्षा नहीं, शिक्षा दो।”
शिक्षित बच्चे, सशक्त समाज और उज्ज्वल भारत ही हमारा सपना है।
सादर धन्यवाद।
तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी परिवार
डॉ. सरबजीत कौर
Founder & Chairperson
Tathastu Charitable Society


