जाट भवन में धूमधाम से मनाया गया हरियाणा दिवस:….
जाट सभा पंचकूला-चंडीगढ़ द्वारा ‘हरियाणा दिवस’ के पावन अवसर पर सेक्ट-27 स्थित जाट भवन में एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। जाट सभा के प्रधान एवं पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक की अध्यक्षता में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में चंडीगढ़ के माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि सांसद मनीष तिवारी ने जाट भवन परिसर में बुजुर्गों, दिव्यांगों और आम जनता की सुविधा के लिए नवनिर्मित आधुनिक लिफ्ट (Elevator) का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। गौरतलब है कि इस लिफ्ट का निर्माण सांसद मनीष तिवारी की सांसद निधि (MPLADS कोटा बजट) के सौजन्य से कराया गया है। इस अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “जाट भवन समाज सेवा का एक बड़ा केंद्र है। इस लिफ्ट के शुरू होने से यहाँ आने वाले बुजुर्गों और जरूरतमंदों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विकास कार्यों के लिए मेरे फंड के दरवाजे हमेशा खुले हैं और चंडीगढ़ की जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है।” जाट सभा के प्रधान डॉ. एम. एस. मलिक ने लिफ्ट के लिए सांसद का आभार व्यक्त किया।
शिक्षा और समाज पर विशेष व्याख्यान
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शिक्षा और समाज से जुड़े समसामयिक विषयों पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रोफेसर हरबंस सिंह ने नैतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर जोर दिया। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के समाजशास्त्र विभाग से प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी ने समाज में आ रहे बदलावों और युवाओं की भूमिका पर ज्ञानवर्धक विचार साझा किए। जाट सभा के पब्लिक रिलेशन अधिकारी (PRO) श्री सतीश बजाड़ ने भी मंच संचालन करते हुए समाज को एकजुट होने और शिक्षा के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया।
हरियाणा दिवस के इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री राधेश्याम सैनी ने मंच संभालते ही अपनी बुलंद आवाज में पारंपरिक हरियाणवी रागनियों की झड़ी लगा दी। उन्होंने जैसे ही ऐतिहासिक और वीर रस से भरी रागनी के बोल—”सदा टलती आई संकट की, आज घड़ी परीक्षा की आई…” और “हरियाणे की माटी का भाई रूप निराला सै…” गाए, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी रागनियों में हरियाणा के इतिहास, किसानी और गौरवशाली संस्कृति की सजीव झलक देखने को मिली।
इसके बाद मशहूर लोक गायिका श्रीमती सुषमा मान ने अपने सुरीले हरियाणवी लोक गीतों से हरियाणवी गीतों की ऐसी बेहतरीन प्रस्तुति दी कि उपस्थित दर्शक और महिलाएं खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।
समारोह की भव्य सफलता
जाट सभा के प्रधान डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने मुख्य अतिथि, मनीष तिवारी, एच एस लकी प्रेसिडेंट चण्डीगढ़ कांग्रेस, जी एस मली पूर्व डी जी पी हरियाणा, आर के मालिक सीनियर उप प्रधान, ईश्वर सिंह दुहन पूर्व आई जी सहित वक्ताओं, कलाकारों और ट्राईसिटी से आए सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और इस अवसर पर जाट सभा कार्यकारिणी मे
श्री अशोक कुमार उप प्रधान , जयपाल पुनिया उप प्रधान -बी०एस० गिल
कार्यकारी सचिव
रामफल नैन वित सचिव-
जे० एस० ढिल्लो,
मनबीर सगवान,
सतीश बजाड,,विमल जून, ,डी० आर० कैरो,
हवा सिह लोहान
सतबीर सिंह, नरेश दहिया
प्रेम सिंह, सुमेर सिंह सहित जाट सभा चण्डीगढ़ के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे


