लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन…..

लखनऊ। राइटर कनेक्ट इंडिया के तत्वावधान में आयोजित ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ का लाइव डिजिटल सत्र पूरे उत्साह, गरिमा और संसदीय मर्यादा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से युवा सांसदों (यूथ एमपी’ज) ने हिस्सा लिया और समकालीन शिक्षा व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका को लेकर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान सदन में “द रोल ऑफ एआई इन द फ्यूचर ऑफ एजुकेशन” विषय पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी, तार्किक और विचारोत्तेजक बहस देखने को मिली। युवा सांसदों ने शिक्षा के क्षेत्र में एआई के बढ़ते प्रभाव, इसके संभावित लाभों के साथ-साथ इससे जुड़ी चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर अपनी राय रखी।

सत्र में प्रतिभागियों ने इस बात पर चर्चा की कि एआई किस तरह विद्यार्थियों के सीखने के तरीके, शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा की पहुंच को प्रभावित कर सकता है। वहीं, तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच मानवीय मूल्यों, रचनात्मकता और जिम्मेदार तकनीकी उपयोग को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

राइटर यूथ पार्लियामेंट-2026 का संचालन संस्थापक एवं प्रेसिडेंट अनमोल जैन, सेक्रेटरी-जनरल मानसी जैन, स्पीकर ऋचा, प्रोटोकॉल एवं कोऑर्डिनेटर हेड फरीहा अंजुम, कमेटी हेड वर्षा श्रीवास्तव, पार्लियामेंट अफेयर्स हेड संस्कृति श्रीवास्तव और प्रेस सेक्रेटरी स्तुति आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं ने संसदीय प्रक्रिया और मर्यादा का पालन करते हुए अपनी बात मजबूती के साथ रखी। डिजिटल माध्यम से आयोजित इस पहल ने युवाओं को समसामयिक मुद्दों पर अपनी सोच और तर्क प्रस्तुत करने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया।

राइटर कनेक्ट इंडिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, तार्किक सोच और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति समझ को बढ़ावा देना रहा। ‘शिक्षा और एआई’ जैसे भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बनाया।