बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा….
श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर सभा, राम दरबार चण्डीगढ़ की ओर से बाबा रामदेव जी महाराज के अवतरण दिवस भादवा दूज के पावन अवसर पर राम दरबार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं बाबा रामदेव जी के भक्तों द्वारा फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया। संगत के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान एवं फल-प्रसाद की सेवा भी की गई।
मंदिर प्रधान कुंदन बैरवा ने भादवा दूज के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शोभायात्रा में सहयोग एवं सेवा करने वाले सभी भक्तों और सेवादारों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंदिर प्रधान ने सभी श्रद्धालुओं को 20 सितंबर 2026 को होने वाले विशाल जम्मा जागरण तथा 21 सितंबर 2026 को आयोजित भंडारे में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
कुंदन बैरवा
मंदिर प्रधान
श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर सभा, राम दरबार चण्डीगढ़
रजि. नं. 4528
📞 9417162083


