लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

लांस्किई प्रोडक्शंस ने ‘ग्रेस एंड ग्लोरी – मिस्टर, मिस एवं मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड 2026–27’ की घोषणा की, ऑटिज़्म जागरूकता और कारगिल वीरों को दी श्रद्धांजलि….

मोहाली, 28 जुलाई 2026। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए लांस्किई प्रोडक्शंस ने एनजीओ ‘वॉर अगेंस्ट ईकोसाइड’ के साथ सीपी मॉल, मोहाली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में परोपकारी सहयोगी के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर एक ओर ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता फैलाने तथा ऑटिज़्म से जुड़े बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर देशभर की छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से लांस्किई प्रोडक्शंस ने अपनी राष्ट्रीय फैशन एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता ‘ग्रेस एंड ग्लोरी – मिस्टर, मिस एवं मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड 2026–27’ की औपचारिक घोषणा की।

लांस्किई प्रोडक्शंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ युगांक ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि समाज, पर्यावरण और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना उनकी कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा भविष्य में भी कंपनी ऐसे जनहितकारी अभियानों से जुड़ती रहेगी।

उन्होंने ‘वॉर अगेंस्ट ईकोसाइड’ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, ऑटिज़्म से जुड़े बच्चों का उत्साहवर्धन करना तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय आज के समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है।

युगांक ने बताया कि ‘ग्रेस एंड ग्लोरी – मिस्टर, मिस एवं मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड 2026–27’ प्रतियोगिता मिस्टर, मिस और मिसेज़—तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक चयन शुरू हो चुका है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल उदयपुर में आयोजित किया जाएगा, जबकि भव्य फाइनल दुबई में होगा।

उन्होंने कहा कि इस मंच का उद्देश्य उन युवाओं एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अवसर प्रदान करना है, जिन्हें अपनी क्षमता और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच नहीं मिल पाता। उन्होंने कंपनी के प्रेरक संदेश “लैंड टू स्काई – हर बड़ा सपना एक छोटे कदम से शुरू होता है” का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रेस एंड ग्लोरी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।