लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

योग अभ्यास संस्थान ने मोहाली में उल्लासपूर्वक मनाया तीसरा स्थापना दिवस….

योग, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली को समर्पित योग अभ्यास संस्थान ने अपना तीसरा स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द एवं आध्यात्मिक वातावरण में एमराल्ड होटल – वृंदावन वाइब्स, मोहाली में मनाया। संस्थान के सदस्य रंग-बिरंगे पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में समारोह में सम्मिलित हुए और पूरे उत्साह के साथ इस अवसर को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना एवं योग संदेश के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने पिछले तीन वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा को याद करते हुए योग से प्राप्त शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के अनुभव साझा किए।

योग अभ्यास संस्थान पिछले तीन वर्षों से सुखना लेक (बोटिंग प्वाइंट), चंडीगढ़ में नियमित रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान की कक्षाओं का संचालन कर रहा है। संस्थान की योग गुरुओं डॉ. सीमा कपिल सेठी एवं श्रीमती उषा शिष्टा के कुशल मार्गदर्शन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में साधक योगाभ्यास कर रहे हैं। नियमित योगाभ्यास से अनेक सदस्यों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों की जकड़न, तनाव तथा जीवनशैली से जुड़ी अनेक समस्याओं में उल्लेखनीय लाभ प्राप्त हुआ है। संस्थान का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुँचाकर स्वस्थ, जागरूक एवं सकारात्मक समाज का निर्माण करना है।

समारोह की विशेष आकर्षण रहा एमराल्ड होटल – वृंदावन वाइब्स, मोहाली, जो ट्राइसिटी का अपनी तरह का अनूठा होटल है। यह होटल भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी वृंदावन की आध्यात्मिक भावना एवं स्थापत्य शैली से प्रेरित है। यहाँ का शांत, सात्विक एवं दिव्य वातावरण सभी अतिथियों को आध्यात्मिक अनुभूति कराता है। विशेष रूप से यहाँ पर पूर्णतः सात्विक भोजन परोसा जाता है, जिसमें प्याज़ एवं लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाता, जिससे शुद्धता एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। होटल प्रबंधन की आत्मीय मेहमाननवाज़ी, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं सौहार्दपूर्ण सहयोग की सभी सदस्यों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सदस्यों डॉ. सीमा कपिल सेठी , सर्व श्री राकेश शर्मा , रणधीर सरोहा , हीरा लाल नारंग , विजय पाल , आशीष मीढ़ा , कौर सैन, संजीव सेठी, बबलू चौधरी, विनोद सिड़ाना, नरेश बंसल , अमृत बंसल, नरेश शर्मा, अविनाश गोयल , रणजीत गुप्ता ,श्रीमती उषा शिष्टा , चांदनी शर्मा, नीलम सिडाना , नीरजा महाजन, मंजू जगोता , कनिका गोयल, सहित अनेक वरिष्ठ एवं नए सदस्यों ने सहभागिता कर समारोह की गरिमा बढ़ाई। सभी ने संस्थान की निरंतर प्रगति तथा योग के व्यापक प्रसार का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का समापन संस्थान की उज्ज्वल भविष्य यात्रा, सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

“योग अपनाएँ – स्वस्थ, सुखी एवं संतुलित जीवन पाएँ।”