लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत….

ढकोली :- ओआरसी सैनिक एकेडमी। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार को ओआरसी सैनिक एकेडमी का परिसर एक बार फिर विद्यार्थियों की चहल-पहल से गुलजार हो उठा। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर एकेडमी प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया।

नए सत्र की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों का प्रेरणादायक वातावरण में स्वागत किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के निदेशक रणजीत रंजन झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “हर नया सत्र नई उम्मीदों, नए संकल्पों और नई उपलब्धियों का अवसर लेकर आता है। अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति एक सच्चे सैनिक की पहचान हैं। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र इस वर्ष भी शिक्षा, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।”

विद्यालय परिसर को आकर्षक स्वागत बैनरों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। छुट्टियों के बाद अपने मित्रों और शिक्षकों से मिलकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। पूरे परिसर में सकारात्मक और उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला।

एकेडमी के निदेशक रणजीत रंजन झा ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शारीरिक प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता और मानसिक दृढ़ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में देश की सेवा के लिए सक्षम, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

स्वागत समारोह के उपरांत सभी विद्यार्थियों ने नई ऊर्जा, नए उत्साह और सीखने के जज़्बे के साथ अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रवेश किया। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।