लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 22-डी शोरूम मार्केट एसोसिएशन ने लगाया मीठे पानी, जलजीरा एवं कुलचे-छोले का लंगर…..

सेक्टर 22-डी शोरूम मार्केट एसोसिएशन द्वारा आज मार्केट परिसर में  दीपक मित्तल की अध्यक्षता मे भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे पानी, जलजीरा तथा कुलचे-छोले के लंगर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा एसोसिएशन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, उप प्रधान बीजेपी स्टेट मेडिकल सेल विकास बंसल, एसोसिएशन के कैशियर प्रवीण बंसल, महासचिव जयवीर सिंह, अमित जैन सहित मार्केट के लगभग 20 सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग दिया।

एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 22-डी शोरूम मार्केट एसोसिएशन समय-समय पर ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। उन्होंने कहा कि मार्केट के सभी सदस्य इन सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तथा समाज सेवा की भावना के साथ लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने के संकल्प के साथ हुआ।