लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंचकूला के समाजसेवी डॉ. प्रदीप गोयल हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चीफ पैटर्न नियुक्त; तजिंदर गुप्ता बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट…..

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पंचकूला के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. प्रदीप गोयल को एसोसिएशन का चीफ पैटर्न (मुख्य संरक्षक) नियुक्त किया है। इसके साथ ही, संगठन को मजबूती देने के लिए तजिंदर गुप्ता को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े लोगों में भारी उत्साह है।

इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा युवा अध्यक्ष योगिंदर शर्मा और जिला उपाध्यक्ष तेजिंदर टोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. प्रदीप गोयल और तजिंदर गुप्ता को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन व सहयोग से एसोसिएशन युवाओं को खेलों से जोड़ने में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिंदर गोयल और महासचिव अमरजीत कुमार ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रदीप गोयल और तजिंदर गुप्ता लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और इनके जुड़ने से एसोसिएशन के खेल कल्याण कार्यों को एक नई दिशा और गति मिलेगी।

इस मौके पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव इंदरजीत सिंह ,श्री गुरदेव चौधरी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलों के हार पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. प्रदीप गोयल और तजिंदर गुप्ता ने इस सम्मान के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और खेल कल्याण के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

शुभकामनाओं और सादर अभिवादन के साथ, अमरजीत कुमार।