नीट पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप…..
चंडीगढ़, 14 जून 2026: नीट पेपर लीक मामले को लेकर आज चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक लुबाना एवं जिला अध्यक्ष रवि राणा ने किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, सांसद श्री मनीष तिवारी, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की, चंडीगढ़ कांग्रेस प्रभारी सत्यवान गहलोत तथा कांग्रेस महासचिव लव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में लगातार पेपर लीक, परीक्षा घोटाले और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की विफल नीतियों और लापरवाही के कारण मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास परीक्षा प्रणाली से उठता जा रहा है।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि नीट पेपर लीक केवल एक परीक्षा में हुई गड़बड़ी नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के सपनों और उनकी वर्षों की मेहनत पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक ओर देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और दूसरी ओर भर्ती परीक्षाओं तथा प्रवेश परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं।
संसद श्री मनीष तिवारी जी ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी का खामियाजा देश के छात्र भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में असफल रही है। भाजपा के शासन में मेहनत और योग्यता से ज्यादा पेपर माफियाओं का बोलबाला दिखाई दे रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार, शिक्षा और अवसरों के बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन आज देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामले सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को दबने नहीं देगी और उनके अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं पर निर्भर करता है, लेकिन भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी सत्यवान गहलोत एवं महासचिव लव कुमार ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं की उम्मीदों पर खरी उतरने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और रोजगार प्रणाली को कमजोर करने वाली नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं उप अध्यक्ष सचिन गालव, सुखदेव सिंह, महासचिव कपिल चोपड़ा, हरसिमरन, साहिल, हरसिमरन, शुभम,आशु, संदीप गुज्जर, जिला अध्यक्ष प्राकुल, धीरज गुप्ता, विकास खाना, अमित कुमार वार्ड अध्यक्ष शद्दन, रोहन, आदितीय, रवि राजपूत आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मांग की कि नीट पेपर लीक मामले में दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर छात्रों को न्याय दिया जाए। नेताओं ने संकल्प लिया कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
जारीकर्ता:
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस


