लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भीषण गर्मी में राहत: भाजपा मण्डल नम्बर 10 ने लगाई की छबील….

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंड़ीगढ़, 13 जून 2026: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा मण्डल नम्बर 10 के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 29सी मार्केट के सामने छबील का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा उपाध्यक्ष माननीय दविंदर सिंह बबला ने अरदास करवा कर किया।

छबील के दौरान राहगीरों, दुकानदारों, वाहन चालकों और आसपास के निवासियों को छबील वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तेज धूप और उमस के मौसम में ऐसे सेवा कार्यक्रम समाज के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में हरीश चंद्र छाबड़ा, मुकेश पांडे, हरी राम, शकील, अजय, गोगी, हनी, गोलू, सतबीर सिंह ठाकुर, उमेद सिंह बिस्ट, कमलजीत सिंह, वसन सिंह, कुलदीप सिंह, सीता राम शर्मा, कुलवंत सिंह, जसबीर सिंह बंटी, कश्मीर सिंह, पवन कुमार मोनू तथा बलविंदर बिट्टू ने भरपूर सहयोग दिया।

भाजपा मण्डल नम्बर 10 के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समय-समय पर जनसेवा और सामाजिक सहयोग के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे, ताकि समाज के जरूरतमंद और आम नागरिकों तक राहत और सहायता पहुँचाई जा सके।