लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की न कहा कि

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹29 की बढ़ोतरी करना देश की आम जनता पर महंगाई का एक और निर्मम और असहनीय हमला है। चुनावों के दौरान सौ दिनों में महंगाई पर लगाम लगाने और जनता को राहत देने के बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार आज हर घर का बजट तहस-नहस करने पर तुली हुई है।

लक्की ने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे देश की गरीब, मध्यमवर्गीय और गृहिणी महिलाओं की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने पहले ही जनता की कमर तोड़ रखी है, और अब एलपीजी सिलेंडर पर बढ़ाया गया बोझ लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महंगाई अब एक स्थायी सरकारी नीति बन चुकी है। जनता को राहत देने के बजाय केंद्र सरकार लगातार कीमतें बढ़ाकर अपने राजस्व को भरने में लगी हुई है। हर बार जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया जाता है, लेकिन हकीकत में लोगों को सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक बोझ ही नसीब हो रहा है।

लक्की ने कहा कि देश की करोड़ों गृहिणियां, मजदूर, कर्मचारी, छोटे व्यापारी और निम्न आय वर्ग के परिवार पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना पूरी तरह जनविरोधी, असंवेदनशील और गरीब विरोधी फैसला है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर हर घर की रसोई पर हमला है।

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि वापस ले और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress