लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राईसिटी चर्च एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर….

चंडीगढ़:- ट्राईसिटी चर्च एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर पी जी आई की ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से लगाया गया था। इस रक्तदान शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर का उद्घाटन डॉक्टर इमानुएल नाहर- पूर्व चेयरमैन माइनॉरिटी कमिश्न पंजाब ने किया। इस मानवीय सेवा के अभियान में हर आयु वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पास्टर जगदीश सिंह, पास्टर एलिशा मसीह, पास्टर जैकब भट्टी, अक्षय कश्यप, सिस्टर सुनीता राज, निशान, साहिल हंस, हनूक, अंजू और पास्टर अंकुर भी मौजूद थे।

स अवसर पर डॉक्टर इमानुएल नाहर ने ट्राईसिटी चर्च एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे नेक कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा, रक्तदान एक नेक कार्य है जो मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती और यह अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। उन्होंने रक्तदान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि एक रक्तदाता तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने अंगदान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।

ट्राईसिटी चर्च एसोसिएशन के अध्यक्ष लॉरेन्स मलिक ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। आपके रक्त से किसी को जीवन का दान मिलता है। इसलिए इसे रक्तदान कहा जाता है। यह एक ऐसा दान है, जिसमें दान करने वाले को भी मालूम नहीं चलता है कि उसके रक्त से किसी को अमूल्य जीवन का दान मिला है।