लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ की अंडर-15 और 19 बॉयज़ टीम सब जूनियर एंड यूथ 50-बॉल्स क्रिकेट नेशनल चैम्पियनशिप 2026 के लिए ओडिशा रवाना….

चंडीगढ़, 26 मई 2026: ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित सी.वी. रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 27 से 31 मई तक आयोजित होने जा रही फोर्थ सब जूनियर एंड यूथ 50-बॉल्स क्रिकेट नेशनल चैम्पियनशिप 2026 में चंडीगढ़ की अंडर-15 और 19 बॉयज़ टीम हिस्सा ले रही है। यह चैंपियनशिप ओडिशा स्टेट 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ओडिशा द्वारा आयोजित की जा रही है।

चंडीगढ़ टीम को आज रेलवे मार्ग से रवाना किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट कमल त्यागी ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से कुल 16 टीमें भाग लेंगी। चार दिवसीय इस आयोजन में कुल 27 मैच खेले जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि चंडीगढ़ की अंडर-19 टीम की कप्तानी हसन कर रहे हैं। जबकि अंडर 15 टीम की कप्तानी अथर्व त्यागी कर रहे हैं। टीम की देखरेख कोच आशीष बैदवान और अभिषेक पांडेय और मैनेजर वरिंदर सूरज द्वारा की जा रही है।